
सभी मॉल में केवल खाद्य सामग्री उचित मूल्य पर आम लोगों को उपलब्ध कराने का निर्देश


आवश्यक सामानों के कालाबाजारी की शिकायत कंट्रोल रूम में करें, त्वरित कार्रवाई होगी
जमशेदपुर। केंद्र सरकार द्वारा कोरोना वायरस को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के बाद झारखंड सरकार द्वारा भी कोरोना वायरस से निपटने के लिए कई कड़े कदम उठाए गए हैं। इस क्रम में पूरे राज्य में लॉक डाउन का निर्देश दिया गया है। लॉक डाउन के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इस दिशा में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा द्वारा जमशेदपुर शहर में विभिन्न स्थानों पर सुविधा केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है जहां लोगों को उचित मूल्य पर खाद्य सामग्री उपलब्ध होंगे। उपायुक्त द्वारा सभी मॉल जैसे रिलाइंस फ्रेश, बिग बाज़ार के साथ वैसे सभी मॉल जहां खाद्य सामग्री मिलता है वैसे मॉल को केवल खाद्य सामग्री उचित मूल्य पर लोगों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रखंड स्तर पर बने कंट्रोल रूम में लोग विदेश या अन्य राज्यों से आए व्यक्ति की जानकारी दे सकते हैं। सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को निर्देश दिया गया है कि वे आम जनता को दो महीने का राशन उपलब्ध करायें। खाद्य सामग्री एवं सैनिटाइजर की कालाबाजारी से संबंधित शिकायत कंट्रोल रूम में करें, शिकायत प्राप्त होने त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने जिले वासियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आगे भी इसी तरह से सहयोग की अपेक्षा है। उपायुक्त ने जिले वासियों को आश्वस्त किया है कि उन्हें खाद्य सामग्री प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी, जिला प्रशासन द्वारा मानगो, सोनारी, कदमा, टेल्को, साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई एवं बाजार समिति(परसुडीह) में जन सुविधा केन्द्र दिनांक 24 मार्च को शुरू कर दिया जाएगा। खाद्य सामग्री के कालाबाजारी के विरूद्ध भी जिला नियंत्रण कक्ष में 8987510050, 0657-2440111, 9431301355 पर शिकायत करने पर उड़न दस्ता द्वारा त्वरित कार्रवाई होगी। इसके लिए जिले में अलग-अलग टीम का गठन किया गया है। इस टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है जिसमें जिला प्रशासन को सफलता भी मिली है।

