
जमशेदपुर।
झारखंड सरकार के द्रारा कोरोना वायरस से बचने के लिए लॉक डाउन की घोषणा कर दी है। वही जिला प्रशासन ने लॉक डाउन में लोग घरो से न निकले इसके लिए व्यापक स्तर से तैयारी की है। वही इसके लिए अपने सारे निकायो को जिले उपायूक्त रवि शंकर शुक्ला ने कई दिशा –निर्देश दिए है।
उसी मद्देनजर जे एन ए सी की टीम ने मंगलवार को शहर के चौक चौराहो में चैकिंग अभियान लगाया गया। चैकिंग अभियान के दौरान शहर में अनावश्यक रुप से लोगो को सजा के तौर पर पंप प्लेट के साथ तस्वीर ली जा रही है।
इस सबंध में सिटी मैनेजर ने कहा कि सरकार के द्रारा लॉक डॉउन किया गया है। लेकिन लोग इसे मान नही रहे है। खासकर युवा वर्ग के लोग ज्यादा निकल रहे है। वैसे लोगो देखा जा रहा है।कि अनावश्यक रुप से निकले लोगो को पंपप्लेट पकड़ाया जा रहा है।जिसमे लिखा गया है कि मै समाज का दुश्मन हु मुझे घर मे नही रहना। उन्होने कहा कि आज तक इस प्रकार की पंपप्लेट के सात तस्वीर लेकर समझाया जा रहा है। लेकिन फिर भी नही माने तो कल से कानूनन कार्रवाई की जाएगी।

