
जमशेदपुर। मंगलवार की सुबह शहर की सामाजिक संस्था मन गोविन्द मानव कल्याण ट्रस्ट द्वारा गोलमुरी बाजार में आम लोगों के बीच घुम-घुम कर निःशुल्क मास्क का वितरण किया गया। लॉक डाउन एवं घारा 144 को ध्यान में रखते हुए संस्था के अध्यक्ष कमल कान्त अग्रवाल के नेतृत्व में लगभग 130 से अधिक लोगों के बीच मास्क का वितरण करने के साथ ही घरों में रहने की सलाह दी गयी, ताकि वैश्विक महामारी बन चुकी नॉवेल कोरोना वायरस के भयावह फैलाव से बचाव किया जा सके। उन्होंने देश को कोरोना से सुरक्षित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन के आदेश का पालन अवश्य करने की अपील भी की। मौंके पर कैलाश अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, विजय अग्रवाल तथा राजेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।

