
जमशेदपुर। जमशेदपुर पुर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय नेकोरोना के प्रकोप का सामना करने के लिये झारखंड सरकार का हर गतिविंधि पर ३१ मार्च तक तालाबंदी का निर्णय स्वागत योग्य बताया है. उन्होने कहा महाराष्ट्र आदि राज्यों में सारी गतिविधियाँ बंद हो जाने के कारण वहाँ काम करने वाले बिहार झारखंड के लोग हज़ारों की संख्या में वापस आ रहे हैं. यह देखते हुये लोगों का परस्पर संपर्क कम हो यह ज़रूरी है. 10 दिनों तक जो जहां है वहीं रहे इसी में सबकी भलाई है.


उन्होने कहा है कि वे राज्य के मुख्य सचिव को कहा है कि सब कुछ बंद रहने की स्थिति में रोज़ कमाकर पेट भरने वाले दिहाड़ी मज़दूरों के परिवारों के भोजन की चिंता सरकार को करनी चाहिये. इसके लिये सरकार को आदेश जारी करनी चाहिए की आधार कार्ड या कोई भी परिचय पत्र दिखाकर लोग राशन दूकाने से 15!दिन की राशन ले लें. ताकि भुखमरी नहीं हो.
उसके साथी ही आवश्यक वस्तु अधिनियम को प्रभावी कर सरकार को अनाज की जमाख़ोरी नहीं हो इसका उपाय करना चाहिये. हम सभी को इस मामले में सरकार और प्रशासन का पूरा सहयोग करना चाहिये और निर्देशों का आँख मूँद कर पालन करना चाहिये , इस विश्वास के साथ कि इस प्रकार हम कोरोना को परास्त कर सकते है.

