
जमशेदपुर।


जनता कर्फ्यू के दौरान पहले से चली 8 ट्रेने रविवार को टाटानगर बारी से बारी से पहुंची। हालाकि टाटानगर से कोई भी ट्रेने गंतव्य के लिए रवाना नही हुई।ट्रेन नही चलने के कारण आज टाटानगर स्टेशन में पुरी तरह खाली रहा। टिकट कांउटर में एक भी टिकट न बिके और न ही किसी ने लौटाया।टाटानगर स्टेशन के द्रितीया श्रेणी और उच्च श्रेणी के प्रतिक्षालय भी खाली रहे।वही टाटानगर के पार्सल में कोई कार्य नही हुए और कोई भी समान की बुकिंग भी नही हुई ।सारा समान जहा तहा बिखरा मिला।ट्रेन से स्टेशन पहुंचने वाले पैसेजरो को सुरक्षा के दृष्टिकोण से बाहर कर दिया गया। वहां मौजूद आर पी एफ के जवानो के द्रारा बाहर निकाला जा रहा था। सभी लोगो को दुर दुर रहने को कहा जा रहा था।
वही ट्रेन से उतरने के बाद यात्रियों का प्लेटफार्म नबंर एक के निकास द्रार में थर्मल स्केनर से स्वास्थय की जॉच की जा रही थी। थर्मल स्केनर एक होने के काऱण यात्रियो की लंबी लाईन से गुजरना पड़ रहा था।
टाटानगर आने वाली ट्रेन
नई दिल्ली – भूवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस
अहमदाबाद –हावड़ा एक्सप्रेस
कुरला- शालीमार एक्सप्रेस
मुबई-हावड़ा –गीताजंली एक्सप्रेस
राजेन्द्रनगर –दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस
एल्लेप्पी –टाटा एक्सप्रेस
जम्मूतवी –टाटा एक्सप्रेस
पुणे- हावड़ा- स्पेशल

