
जमशेदपुर।


फोलादा का शहर लोहनगरी मे भी कोरोना वायरस को लेकर जनता कर्फ्यू का असर देखा गया । शहर के सारे सड़के दिन भऱ सुनसान रही । शहर में कही भी एक भी वाहन चलते नही दिखे। वही सुरक्षा के दृष्टिकोण से पीसीआर वाहन पेट्रोलिंग करती रही।शहर का अतिमहत्वपूर्ण सड़के स्टेट माईल रोड ,आदित्यपुर को जोड़नेवाला खरखाई पुल, मानगो पुल पुरी तरह खाली रहा। सुबह से दिखने वाले आम लोग सडक पर नही दिखे। एक दो पेट्रोल पंप छोड़कर सारे पेट्रोल पंप बंद रहे।हालाकि कुछ लोग जरुरी काम से बाहर जरुर निकले लेकिन वो भी मास्क पहने कर । साकची बस स्टैण्ड, बिष्टुपुर ,टाटा नगर स्टेशन. भूईयाडीह बस टर्मिनल . पी एण्ड एम मॉल के पास अक्सर भीड़ देखी जाती थी। लेकिन प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के अपील के बाद रविवार को इन स्थानो मे सन्नाटा पसरा रहा है।वही जिले के उपायूक्त रवि शंकर शुक्ला जनता कर्फ्यू को देखते हुए पूरे जिले में अपने स्थर से निगरानी रखा हुए थे।

