
जमशेदपुर।


स्वास्थय सचिव नितिन मदन कुलकर्णी शनिवार को पूर्वी सिहभूम जिले के सर्विलांस कार्यालय में कोरोनावायरस(COVID-19) के संक्रमण के रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की गई तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की।बैठक के दौरान उन्होने जिला प्रशासन के द्रारा कोरोना वायरस को लेकर चलाया जा रहे अभियान की जानकारी ली। इस दौरान उन्होने कई दिशा –निर्देश भी दिए। समीक्षा बैठक में स्वास्थय सचिव के अलावे जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, सिविल सर्जन डॉ. महेश्वर प्रसाद तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजुद थे। इस सबंध में स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि राज्य् सरकार के निर्देश पर पूर्वी सिहभूम जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की है। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन ने क्वारंटाइन के लिए 1500 बेड वाला जगह को चिह्नी कर ली गई है।इसके अलावे आईसोलेशन वार्ड को बना लिया गया है। उन्होने कहा एमजीएम अस्पताल और सदर अस्पताल में 5 वेंटिलेटर की व्यवस्था करने को कहा गया है। स्वास्थय सचिव ने विदेश तथा अन्य दूसरे राज्यों से आने वाले आगंतुकों के लिस्ट की एक कॉपी सर्विलांस टीम को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होने कहा विदेश तथा अन्य राज्यों से आने वाले लोगों से आग्रह है कि वे जिला प्रशासन को सूचित करें तथा जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें। सर्विलांस टीम के माध्यम से विदेश यात्रा या अन्य राज्यों से आए लोगों पर नजर रखी जाएगी। वैसे व्यक्ति जो विगत माह में विदेश यात्रा से लौटे हैं, या विदेश यात्रा से लौटे व्यक्ति के संपर्क में आए हैं तथा पिछले 7 दिनों में अन्य राज्यों से पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर आए हैं तो इसकी सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को 8987510050, 0657-2440111, 9431301355 पर देने का निर्देश सर्विलांस टीम को दिया गया है।

