
जमशेदपुर।
कोरोना वायरस पोजीटीव के झारखंड में अभी तक कोई मामले सामने नही आए है। जमशेदपुर के एम जी एम अस्पताल में पूरे झारखंड से मिलने वाले कोरोना की जांच की जा रही है।अभी तक एम जी एम अस्पताल में राज्य भर से 53 मरीजो को सेंपल लाए गए है । जिसमे 45 की रिर्पोट निगेटिव आई है। आठ सेंपल की रिर्पोट आने बाकी है। वैसे झारखंड में अभी तक कोई भी कोरोना का मरीज नही मिला है।

इस सबंध में स्वस्थय सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने जमशेदपुर में पत्रकारो से कहा कि अभी तक 45 लोगो की जॉच की रिर्पोट आ चुकी है। सभी के रिर्पोट निगेटिव पाए गए है। वही आठ लोगो की रिर्पोट आने बाकी है। उन्होने झारखंड के लोगो से आग्रह किया है कि अफवाह पर ध्यान न दे। सिर्फ सावधानी बरतने की जरुरत है

