
कोरोना से बचाव के लिए नमन ने चौथे दिन भी चलाया जन-जागरूकता अभियान ।


# आइए कोरोना वायरस से हम सब मिल कर लड़ें और उसे परास्त करें – काले
जमशेदपुर।सामाजिक संस्था नमन ने अपना सामाजिक दायित्व निभाते हुए लगातार चौथे दिन महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए संस्था के क्षेत्रीय सदस्यों ने 10नं बस्ति,सिदगोड़ा,गाढाबासा,बागबेड़ा,भुईयांडीह,बागुनहातु में चौक-चौराहों, गली-मोहल्लों एवं घर घर जाकर पर्चा बांटकर जन जागरूकता अभियान चलाया
इस मौके पर संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि कोरोना के विरुद्ध हम सब साथ रहकर, डटकर लड़ेंगे और इसे परास्त करके रहेंगे आइए संकल्प लें कि सही जानकारी सभी तक पहुंचाएंगे और अफवाहों से दूर रहेंगे सही और समुचित जानकारी के लिए सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें
इस अभियान में संस्था के त्रिनाथ मुखी,बिट्टू मुखी,उत्तम मुखी,रोशन मुखी,अखिलेश मुखी,गणेश प्रशाद,शशिकांत कुमार,कृष्णा पाल,राहुल महतो,अराफ पाल,गोलु कुमार,राम दास,बिरबल साहू,हेमंत कुमार पान,लखिंदर तांती,मुकंद कालीन्दी,अजय पासवान,कमल कालीन्दी,वर्मा लोहार,लकी जयसवाल,सूरज साह,कृष्णा एवं अन्य सदस्यों का मुख्य रूप से योगदान रहा

