
जमशेदपुर।


कलामंदिर बिस्टुपुर में ऑल इंडिया संताली फ़िल्म असोसिएशन की एक आपातकालीन बैठक रमेश हांसदा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. कोरोना वाइरस को लेकर पूरे देश मे आपातकाल की जैसी स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर 7 दिवसीय संताली एवं क्षेत्रीय फ़िल्म महोत्सव 2020 और चतुर्थ इंडीजइनोउस मिस इंडिया का आयोजन को सरकार के अगले आदेश तक के लिए स्थगित किया जाता है.विदित हो कि 4 अप्रैल से लेकर 11 अप्रैल तक फ़िल्म महोत्सव का अयोजन किया जाना था. और जन जाति मिस इंडिया का अयोजन 9,10,11 अप्रैल को होना था.
आज के बैठक मे सुरेंद्र तूडू, भूआ हांसदा,दसरथ हांसदा, सागेन हांसदा, धनु मुर्मू और बिनोद सोरेन उपस्थित थे

