
जमशेदपुर : कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण को देखते हुए आज मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित विवेकानन्द इंटरनेशनल स्कूल में काम करने वाले मिस्त्री, मजदूर, माली, साफ सफाई करने वाले कर्मचारी एवं गार्ड इत्यादि को इससे बचाव के लिए जागरूक किया गया. स्कूल की प्रधानाध्यापिका डॉ निधि श्रीवास्तव ने उन्हें हर संभव संक्रमण से बचने की सलाह दी. साथ ही इसके लक्षण दिखने पर चिकित्सक से परामर्श लेने को कहा गया.
मौके पर डॉ श्रीवास्तव ने उन्हें रविवार, 22 मार्च को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आम लोगों से की गई अपील ‘ जनता कर्फ्यू’ के बारे में अवगत कराया एवं इसका समर्थन करने का आग्रह किया गया. स्कूल के उपरोक्त कर्मियों के बीच फिटकिरी, साबुन इत्यादि प्रदान किये गए. इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.



