
# सही जानकारी साझा कर हम कोरोना वायरस के संक्रमण का रोकथाम कर सकते हैं – काले


# जनता कर्फ़्यू का पालन अत्यंत ज़रूरी – काले
जमशेदपुर। समाज हित में शहर की सामाजिक संस्था नमन के द्वारा आज निरंतर तीसरे दिन भी जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में नमन की क्षेत्रीय टीमों ने कई ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों के बीच पहुंच कर जन जागरूकता अभियान चलाया गयाइस कार्य को लेकर संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि ऐसे समय सब धीरज बना के रखे और और एक दूसरे को जागरूक करने में सहयोग दे हमें ये संकल्प लेना होगा कि हम स्वयं संक्रमित होने से बचेंगे और दूसरों को भी संक्रमित होने से बचाएंगे हम स्वस्थ रहेंगे तो समाज स्वस्थ रहेगा ।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिनांक 22/03 , रविवार को जनता कर्फ़्यू की अपील को पालन करना अत्यंत ज़रूरी है । इसके लिये हमें अन्य लोगों को भी जागरूक करना ज़रूरी है ।
इस जागरूकता अभियान में बोड़ाम से आषुतोष बनर्जी,पिन्टु मानगो से मोहन दास,आशीष,भोला,सुमित,सूरज बदानी बागुननगर से शुभम लाला,मनीष प्रसाद,बिनोद राठोड़ बर्मामाइंस से विनय सिंह,पंकज शर्मा एवं अन्य सदस्यों का मुख्य योगदान रहा

