
जमशेदपुर।मिनी बस एसोसिएशन के पदाधिकारियो एबम सदस्यों की एक बैठक एसोसिएशन कार्यालय में अध्यक्ष संजय पाण्डेय की अध्यक्षता में देश मे तेजी से फैल रहे कोरोना वाइरस को लेकर संपन्न हुई । बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर में चलने बाली मिनी बसों में लगे पर्दा हटा दिया जायेगा । सभी परिचालकों को अपने मिनी बस की साफ – सफाई एबं सेनेटाइजर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया प्रधानमंत्री द्वारा 22 मार्च को आहूत जनता कर्फ्यू का समर्थन करते हुए सफल बनाने का आह्वाहन किया गया । इसके साथ शहर में चलने बाली कुल मिनी बसों में से 50 प्रतिशत मिनी बसों का परिचालन 31 मार्च तक बंद करने का सर्बसम्मति से लिया गया । बैठक का संचालन एसोसिएशन के महासचिव शिव राम झा एबं धन्यवाद उपाध्यक्ष राजेश प्रसाद ने किया । बैठक मेंउपाध्यक्ष विवेक सिंह , सचिव संजीव सिन्हा , सदस्य विनय सिंह, संदीप सिंह, जनार्दन प्रसाद , शिव शंकर शर्मा , चेतन कुमार आदि लोग उपस्थित थे ।



