
जमशेदपुर।


रांची मुख्यमंत्री आवास के बाहर आज पंचायत सचिव पद पर आवेदन किए अभ्यार्थियों पर पुलिस ने बेहरहमी से लाठी चार्ज किया ।दरअसल तीन वर्ष पूर्व तत्कालीन सरकार ने जेएसएससी बोर्ड द्वारा पंचायत सचिव पद पर बहाली को लेकर नियुक्ति निकाली। परीक्षा भी ली गई परंतु तकनीकी कारणों से परीक्षा रद्द कर नई परीक्षा तिथि घोषित करनें की बात कही गई।इधर झामुमो सरकार सत्ता में आने पर पिछले लगभग 20 दिनों से अभ्यार्थियों ने मुख्यमंत्री आवास के समीप परीक्षा आयोजित करने को लेकर सरकार के विरुद्ध धरने पर बैठ गए।धरने पर बैठे छात्रो पर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठी बरसाई।लाठी चार्ज में कई छात्र छात्रा गंभीर रुप से घायल हो गए। छात्रों पर लाठी चार्ज के विरुद्ध आजसू छात्र संघ सरकार की कार्यप्रणाली की घोर निंदा की।उन्होनें कहा कि हेमंत सरकार अपने निश्चय पत्र के वायदे को लेश मात्र भी लागू नहीं कर पायी।छात्रों के हक अधिकार के मांग पर लाठी चार्ज दुर्भाग्यपूर्ण है ।वर्तमान सरकार के कार्याकाल में छात्रो के भविष्य पर ग्रहण लग गया है।उन्होनें सरकार से अविलंब पंचायत सचिव पद की बहाली की परीक्षा तिथि घोषित करने की मांग की।परीक्षा तिथि घोषित नहीं होने पर आजसू छात्र संघ सडक से सदन तक छात्र हित में आंदोलन करेगी।

