
जमशेदपुर।


कोरोनावायरस के संक्रमण के रोकथाम के मद्देनजर बहरागोड़ा प्रखंड के अंतर राज्यीय सीमा क्षेत्र जगन्नाथपुर (बंगाल सीमा) तथा कालियाडंगा (ओडिशा सीमा) में बने चेक पोस्ट का निरीक्षण आज प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहू एवं अंचल अधिकारी हीरा कुमार के द्वारा किया गया। चेक पोस्ट पर आगंतुकों का जांच किया जा रहा है। साथ ही साथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु अनावश्यक रूप से बाहरी लोगों का प्रवेश निषेध कर दिया गया है। प्रखंड कार्यालय आने वाले लोगों के लिए सैनिटाइजर, हैंड वाइप्स, साबुन को प्रवेश द्वार पर रखा गया है ताकि वे प्रवेश करने के पहले हाथ सैनिटाइज कर सकें। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी ने बताया कि प्रखंड प्रशासन बहरागोड़ा द्वारा हर संभव प्रयास नोबेल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु किया जा रहा है। पदाधिकारियों ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि विशेष रूप से साफ-सफाई पर ध्यान दें, भीड़भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचें।

