
जमशेदपुर।


पूर्वी सिहभूम जिला प्रशासन नें कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजो के लिए शहर के विभिन्न अस्पतालो में 39 आईसोलेशन बेड का इंतजाम किया है।जिले के उपायूक्त रवि शंकर शुक्ला के निर्देश पर शहर के सबसे प्रमूख टाटा मूख्य अस्पताल सहित विभिन्न अस्पतालों में आईसोलेशन वार्ड का बना कर 39 बेड तैयार किया गया है। सभी आईसोलेशन वार्ड जिले के उपायूक्त रविशंकर शुक्ला के देखरेख में बनाया गया है। वही सरकारी कार्यालयो में भी सिनेटाइजर का उपयोग किया जा रहा है।और साफ सफाई का पुरा ध्यान रखा जा रहा है।
इस सबंध में सिविल सर्जन महावीर प्रसाद ने लोगो से आग्रह कर रहे है कि लोगो एक दुसरे मिले जरुर लेकिन दुरिया बनाकर मिले। और हाथ मिलाने की जगह हाथ जोडकर एक दुसरे को प्रणाम करे। उन्होने कहा कि जिले में जिले में अबतक कुल 6 अस्पतालों में 39 आईसोलेशन बेड की व्यवस्था की गई है।जिसमें टीएमच- 15, सदर अस्पताल- 04, एमजीएम- 10, मर्सी अस्पताल- 06, टाटा मोटर्स अस्पताल- 10 तथा टीनप्लेट अस्पताल में 04 आईसोलेशन बेड की व्यवस्था है। उन्होने लोगो से भीड़ वाले इलाके मे जाने से मना किया है। उन्होने कहा कि जमशेदपुर में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित कोई अभी तक नही मिला है।
वही टाटा स्टील के मेडिकल सर्विसेस के जी एम डॉ राजन चौघऱी ने कहा कि टाटा मुख्य अस्पताल में 15 बेडो का आईसोलेशन वार्ड बनकर तैयार है। इस वार्ड में किसी भी बाहरी व्यक्ति को जाने में रोक लगा दिया गया है। और इसमे विशेषज्ञो की टीम तैनात किया गया है।

