
# कृपया स्वच्छता का पालन करें एवं करवाएँ – काले
# नमन जारी रखेगा यह जागरूकता अभियान
जमशेदपुर। शहर की सामाजिक संस्था नमन ने अपना सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए मौजूदा हालात में समूचे विश्व में फैली महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए संस्था के सदस्यों ने कई टीम बना कर शहर में भुईयांडीह के इन्द्रा नगर,कल्याण नगर,निर्मल नगर,लाल भट्टा,गवाला बस्ती में घर घर जाकर पर्चा बांटकर जन जागरूकता अभियान चलाया ।
काले ने कहा लोग ज़्यादा चिंतित ना हों इसके लिये मिल कर लड़ाई लड़ें ।इस अभियान में संस्था के सूरज बाग,सुरु पात्रो,नंदकिशोर मुंडा,राजु कुमार,विक्की घोस,सन्नी शर्मा,विष्णु,कलका,लोचन तान्ड़ी,प्रेम चंद तंतुबाई,अजय दत्ता एवं अन्य सदस्यों का मुख्य रूप से योगदान रहा

