
जमशेदपुर।


बहारागोड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कांलियाडांगा चौक पर वाहन चैकिग के अभियान एक स्कार्पियों से 81 किलो गांजा के साथ तीन लोगो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोग बिहार के पटना जिला के रहने वाले है। जानकारी अनुसार एस एस पी को गुप्त सुचना मिली थी कि ओड़िसा से कोई वाहन से काफी मात्रा गांजा ले जाया रहा है। उसी निर्देश पर बहारागोड़ा के कांलियाडांगा चौक के पास चैंकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान ओड़िसा से आ रहे एक स्कार्पियो(JH01CE-9593) को रोका गया। उसमे जांच के दौरान 62 भूरे पैकेट बरामद किया गया है। जिसमें करीब 81 किलो गांजा बरामद किए गए है। गाड़ी में शामिल तीन लोगो को गिरफ्तार किया गया है।पकड़े गए बिहार के पटना के रहने वाले फतुआ के बांकीपुर बाजार के रहने वाले अजय कुमार उर्फ अजय पुरी . खुशरुपुर थाना चंदनकुमार और फतुआ के रहने वाले बबलू कुमार को है।सभी को गिरफ्तार कर पुछताछ की जा रही है।

