
जमशेदपुर : नववर्ष यात्रा बर्मामाइंस संचालन एवं संयोजक समिति के सदस्यों ने आज जिले के उपयुक्त रविशंकर शुक्ला से मुलाकात की तथा हिन्दू नववर्ष पर 24 मार्च को प्रस्तावित यात्रा के संबंध में चर्चा की. सभी ने कोरोना जैसी राष्ट्रीय विपदा को देखते हुए उक्त यात्रा की तिथि आगे बढ़ाने की अनुमति मांगी.
बाद में पत्रकारों से सतीश सिंह व अमित शर्मा ने कहा कि आरएसएस के मा. सर कार्यवाह भैयाजी जोशी की अपील से वे यात्रा को फिलहाल स्थगित कर रहे है. चूंकि प्रशासन ने उन्हें गतदिनों की बैठक में वहां से यात्रा निकालने की मौखिक अनुमति दी थी, इस लिहाज से तैयारी जोर शोर से थी, तथा कई लोगों को एडवांस रकम दे दिया गया था. इसलिए कोरोना का प्रभाव कम होने के बाद यात्रा की अनुमति प्रशासन से मांगी गई है.
उपायुक्त से मिलनेवालों में मुख्य से रुप से सतीश सिंह, अमित शर्मा, अक्षय कोडा, जुगन पांडे, पप्पू राव, बलबीर मंडल, शुभम पांडे, श्रवण कुमार, नागेंद्र उपाध्याय, संदीप सिंह, विशाल दास, हरिदयाल राय, टोनी सिंह, पवन शर्मा, राजकुमार सिंह, विनय कुमार, बलराम कुमार, जनता गैराज संस्था के सजस्य आदि उपस्थित थे.



