Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर -17 मार्च से 14 अप्रैल तक सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थान, सिनेमाघर चिड़ियाघर, क्लब को बंद रखने का राज्य सरकार ने दिए आदेश
Top Stories

जमशेदपुर -17 मार्च से 14 अप्रैल तक सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थान, सिनेमाघर चिड़ियाघर, क्लब को बंद रखने का राज्य सरकार ने दिए आदेश

BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 16, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

कोरोना वायरस से निपटने के लिए सभी अस्पतालों में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड

उपायुक्त ने बैठक कर पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी बॉर्डर एरिया में कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं उसकी जांच संबंधी चेक नाका बनाने का दिए निर्देश

नगर निकाय के सभी सफाई कर्मियों को कार्य अवधि में मास्क लगाने का निर्देश

सभी बैंकों के एटीएम में सेनेटाइजर रखने का निर्देश

जमशेदपुर।
केंद्र सरकार द्वारा नोवल कोरोना वायरस को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के उपरांत झारखंड सरकार द्वारा भी इसे गंभीरता से लेते हुए राज्य में अलर्ट जारी किया गया है। कोरोना वायरस से संक्रमित देश अथवा राज्य से आने वाले लोगों के जांच करने का निर्देश दिया गया है। इस क्रम में आज पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना वायरस से निपटने के लिए की गई तैयारी की समीक्षा उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला द्वारा की गई। समीक्षा के दौरान एहतियात के तौर पर क्या कदम उठाए गए हैं इस पर विस्तार से चर्चा की गई और कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए क्या कदम उठाए जाने चाहिए इस पर भी विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने सभी अस्पतालों के प्रतिनिधियों को अपने अस्पताल परिसर में कोरोना वायरस से संबंधित हेल्प डेस्क बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने सिविल सर्जन को सभी अस्पतालों को पी पी किट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

समीक्षा के दौरान उपायुक्त में नगर निकाय के विशेष पदाधिकारियों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया, वहीं नियमित रूप से कीटनाशक दवाओं के छिड़काव का भी निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। उपायुक्त ने कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के मद्देनजर सभी सफाई कर्मियों का विशेष प्रशिक्षण कराने एवं कार्य अवधि में मास्क लगाने और दस्ताने पहने को अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिए। उपायुक्त ने अपर जिला दंडाधिकारी को शहर के सभी होटलों एवं गेस्ट हाउस में आने वाले आगंतुकों का पूर्ण विवरण संबंधित प्रतिवेदन प्रतिदिन संग्रह कर जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराने संबंधी निर्देश दिए । वही उपायुक्त द्वारा सिविल सर्जन एवं अपर जिला दंडाधिकारी को संयुक्त रूप से पूर्वी सिंहभूम जिले के बॉर्डर एरिया में करोना वायरस के जांच हेतु चेक नाका बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने लोगों को कोरोनावायरस के प्रति जागरूक करने संबंधित प्रचार प्रसार करने का भी निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया। उपायुक्त ने आम लोगों से अपील किया है कि अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान ना दें, साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें यदि आवश्यक ना हो तो यात्रा को कुछ दिनों के लिए टाल दें। साथ ही उपायुक्त द्वारा सभी बैंकों के एटीएम में सेनेटाइजर रखने का निर्देश दिया गया है। आज के बैठक में मुख्य रूप से अपर उपायुक्त, अपर जिला दंडाधिकारी, सिविल सर्जन, एमजीएम कॉलेज के प्राचार्य, एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक एवं उपाधीक्षक टाटा मेन हॉस्पिटल, टाटा मोटर हॉस्पिटल, मर्सी हॉस्पिटल टीनप्लेट हॉस्पिटल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :475 ड्राइविंग लाइसेंस रद्द, 27 लाख जुर्माना

July 26, 2026

Jamshedpur News :मानगो नगर निगम के खिलाफ सरयू राय का 27 जुलाई को धरना

July 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :मंच पर जीवंत हुईं प्रेमचंद की कहानियाँ, नाट्य प्रतियोगिता में KPS गम्हरिया बना चैंपियन

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.