
जमशेदपुर। सोमवार की शाम को साकची कार्यालय में जीण माता परिवार की हुई एक बैठक में जीण माता का दो दिवसीय भव्य चैदहवां (चतुर्दश) वार्षिक महोत्सव का आयोजन जो आगामी 21 एवं 22 मार्च (शनिवार एवं रविवार) को होने वाला था उसे नोवल कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण वर्तमान में स्थगित कर दिया गया हैं। संस्था के उपाध्यक्ष राजकुमार रिंगसिया ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि कोरोना वायरस का प्रकोप कम होने के बाद महोत्सव का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि निशान यात्रा, मंगल पाठ एवं चुनड़ी का कूपन जिन भक्तों ने ले लिया हैं वे अपने पास सुरक्षित रखें, जब भी महोत्सव होगा उस कूपन का प्रयोग किया जायेगा। भक्त अगर कूपन वापस भी करना चाहते हैं तो जहां से लिये हैं वहीं पर वापस कर सकते हैं।
बैठक में जीण माता परिवार टाटानगर के अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल को झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का संयुक्त महामंत्री बनाये जाने पर फूल का माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से मोहन लाल अग्रवाल, शंभू खन्ना, कमलकांत अग्रवाल, विनोद खन्ना, कैलाश अग्रवाल, प्रमोद कुमार अग्रवाल, बजरंग लाल चैधरी, सुनील देबुका, अनंत अग्रवाल, सीताराम देबूका, दीपक पारीक, प्रमोद खन्ना आदि मौजूद थे।



