
जमशेदपुर। रविवार को अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा पुर्वी सिंहभूम जिला कमिटी का विस्तार अध्यक्ष राकेश साहू ने किया। विगत 2 फरवरी को हुए चुनाव में अध्यक्ष राकेश साहू, महासचिव मनोज गुप्ता और कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार बनाये गये थे। सर्किट हाउस (परिसदन) में समाज के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में राज किशोर साहू को मुख्य संरक्षक, संरक्षक अशोक कुमार साहू, सलाहकार, प्रमोद साहु, धर्मेंन्द्र कुमार, कानूनी सलाहकार जवाहर साहू, उमेश साहू, निलेश साहू समेत प्रेस प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद, कल्याण गोराई को बनाया गया।
इसी प्रकार संचालन समिति में रामबल्लभ साहू, किशोर प्रसाद, रामगोपाल जयसवाल, राजकिशोर प्रसाद, रामकृपाल साह, चंद्रिका प्रसाद, विदेशी साव, प्रमोद गुप्ता, राजेश प्रसाद गुप्ता, नरेश साह, प्रीतम साहू एवं डॉ ऋषिकेश कुमार शामिल हैं। उपाध्यक्ष ग्रामीण विदीया साव, चंडी साव, विजय साव समेत उपाध्यक्ष शहरी रंजीत कुमार साव, शिवलोचन साह राहुल, कमलेश साव, राजकिशोर प्रसाद गुप्ता, पिंटू साव,पप्पू साव को बनाया गया हैं।
सचिव श्रवण साव, संजय कुमार साव, दीपक साव, जयशंकर साव, प्रतिक गोराई, टुल्लू साव, संतोष प्रसाद गुप्ता, दिलीप गुप्ता, राकेश साहू, रोहित गोराई, मनोज साव, परमानंद साव, दिलीप साहू को बनाया गया हैं। संगठन सचिव ग्रामीण यदूनाथ गोराई, संगठन सचिव ग्रामीण वरीय महेश गोराई, संगठन सचिव शहरी वरीय भोला प्रसाद, संगठन सचिव शहरी राजेश प्रसाद को बनाया गया है।
कार्यकारिणी सदस्य में संजय साह, आकाश जायसवाल, चन्दन काशी, राहुल कुमार, शामिल हैं। इस दौरान समाज के गणमान्य लोगों में प्रमुख रूप से रूकमणी देवी, मुनेश्वर साहु, रंजीत गुप्ता, प्रेम दास साव, पिंटु कुमार, हरेन्द्र साह, रंजीत कुमार, शेखर गुप्ता, रंजीत साव आदि शामिल थे।



