
जमशेदपुर।


झारखंड में होने वाले राज्यसभ चुनाव में झारखंड मुक्ती मोर्चा और भाजपा के बाद क़ॉग्रेस के द्रारा प्रत्याशी की घोषणा कर दिए जाने से यह चुनाव और भी रोचक हो गया है। वही रविवार की सुबह भाजपा के उम्मीदवार और प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का जमशेदपुर(पूर्वी) के निर्दलीय विधायक सरयू राय के रांची स्थित आवास में जाकर मुलाकात करना भी राजनितीक गालियारो में चर्चा का विषय़ बना हुआ है। राज्यसभा चुनाव के बारें जमशेदपुर में अपने आवास में BJNN बातचीत करते हुए जमशेदपुर(पूर्वी) के निर्दलीय विधायक सरयू राय ने कहा है कि झारखंड राज्य सभा चुनाव में तीन तीन प्रत्याशी होने से हार्स ट्रेडिग की सभावन बनी रहती है। ऐसी स्थिती न हो इस पर क़ॉग्रेस को विचार कर अपने प्रत्याशी को हटा लेना चाहिए। सरयू राय ने कहा कि वोट का जो गणित कह रहा है कि भाजपा और झारखंड मुक्ती मोर्चा के उम्मीदवार जीत जाएगे।ऐसी स्थिती में क़ॉग्रेस को विचार करना चाहिए ताकि वापस में तनाव बाली बात न हो ,खरीद फरोख्त न हो इसलिए दो उम्मीदवार रहे। उन्होने कहा कि पक्ष विपक्ष मिलकर स्वस्थय परंपरा की स्थापित करनी चाहिए। स्वस्थय परंपरा स्थापित होने से राज्य का मान और सम्मान बढेगा। इससे पहले जो चुनाव हुए बडे बडे अफसर या आला अधिकारी या पुलिस विभाग पर मुकदमा हो चुका है। ऐसी स्थिती न आए राज्य के बेहत्तर स्थिती के लिए क़ॉग्रेस को अपने प्रत्याशी को हटाने के लिए विचार करना चाहिए।

