
जमशेदपुर।


जिला पुलिस ने आज एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला रोगी से दुष्कर्म करने के संदिग्ध अपराधी के तीन फोटो देखकर आम सूचना जारी की है। इसके बारे में जानकारी देने वाले व्यक्ति को ₹10000 इनाम भी दिए जाएंगे और उनका नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा जानकारी देने वालों को एसएसपी एसपी सिटी डीएसपी सिटी और साक्षी थाना प्रभारी के नंबर पर फोन कर सकते हैं।
मालूम हो पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज देखे तो उक्त व्यक्ति पीड़िता के वार्ड से रात के करीब 11:00 बजे घुसता दिखाई दिया और सुबह 4:00 बजे वार्ड से बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। पीड़िता के बयान से इस समय का मिलान करने पर इसे ही संदिग्ध अपराधी माना जा रहा है

