
जमशेदपुर।


भारतीय जन मोर्चा बर्मामाइंस मंडल की बैठक दूर्गा राव सह संयोजक पूर्वी विधान सभा के नेतृत्व में आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता श्री राजेश कुमार झा ने किया । जिसमें मुखी बस्ती ट्यूब कंपनी बर्मामाइंस के क्षेत्रीय कमेटी की घोषणा की गई । श्री महेश मुखी को संयोजक चुना गया और राहुल मुखी राजेश मुखी को सह संयोजक चुना गयाकमल मुखी, कारण मुखी, शंकर मुखी, रविनाथ मुखी, अमलेश मुखी, मनीष मुखी, बिट्टू मुखी, कलतू मुखी, रवि राजू मुखी को कार्यकारिणी सदस्य के लिए चुना गया । बैठक को संबोधित करते हुए दुर्गा राव ने कहा कि भारतीय जन मोर्चा अब सही रूप में समाज के बीच अपना स्थान बना लिया है और क्षेत्रीय कमेटी भाजमो की ताकत है जो जनता के लिए बनाया जा रहा है । जिसमें मुख्य रूप से राजीव कुमार सिंह, हेमू राव एव स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

