
जमशेदपुर।


भारतीय जन मोर्चा पूर्वी विधानसभा के संयोजक अंजय सिंन्हा के अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक विधायक कार्यलय बारीडीह में सम्पन्न हुई । जिसमें पूर्वी विधानसभा में भारतीय जन मोर्चा के विस्तार को लेकर मंडल संयोजक के साथ चर्चा की गई । मंडल संयोजक ने अपने अपने क्षेत्र में संगठन के विस्तार की योजना विधानसभा संयोजक के बीच रखें । बैठक में अजय सिन्हा जी ने संगठन विस्तार पर कड़ा निर्देश सभी को दिए और कहा कि जबतक संगठन पूर्वी विधानसभा के सभी क्षेत्र तक विस्तार नहीं होगा तब तक जन समस्या का समाधान नहीं हो पाएगा । आम जनता बड़े उम्मीद के साथ हमारे साथ खड़ी है और संगठन भी उनके साथ कदम मिलाकर चल भी रही है पर क्षेत्रीय कमेटी के विस्तार से संगठन के कार्यकर्ता आम जनता तक पहुंच सकें । विधायक सरयू राय जी चाहते हैं कि जनता को किसी प्रकार की समस्या के लिए भटकना ना पड़े उनके समस्या को जानने के लिए कार्यकर्ता पहुंचे इसी उद्देश्य से भाजमो जल्द से जल्द विस्तार करें । बैठक में जिला संयोजक रामनरायण शर्म, प्रवक्ता सागर तिवारी, सुबोध श्रीवास्तव, सुधीर सिंह,असीम पाठक, अशोक कुमार, रामकृष्ण दूबे, नागेंद्र सिंह, विजय नारायण, चन्द्रसशेखर राव, सतीश सिंह, संजय तिवारी, एवं क्षेत्रीय सदस्य उपस्थित थे ।।

