
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के द्वारा आज ड्रग आधारित जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया इस कार्यशाला का आयोजन SNTI बिस्टुपुर के सभागार में संपन्न हुआ कार्यक्रम का उद्घाटन cisf के लेफ्टिनेंट कमांडेंट ऑफिसर हरि ओम गांधी, श्रीमती रुपाली गांधी, जिला युवा पदाधिकारी अंजली कुमारी, जिला कार्यक्रम सहायक आशीष जैन, LBSM कॉलेज से विनोद कुमार, दिव्या तनेजा व्हाई आई जमशेदपुर, के माध्यम से पौधे में पानी दे कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा प्रायोजित एवं युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के विभाग नेहरु युवा केंद्र संगठन के माध्यम धारा आयोजित किया गया कार्यक्रम का मूल उद्देश्य युवाओं में बढ़ते नशे की लत और नशे की लत के साथ नशे का कारोबार हमारे देश को नुकसान पहुंचा रहा है इस पर चर्चा किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एवं प्रशिक्षु के रूप में हरिओम गांधीजी युवाओं को ड्रग्स पर विशेष जानकारी देते हुए बताया कि समाज के लिए एक अभिशाप बन गया है आज इसकी चपेट में सबसे बड़ा संख्या युवाओं का है युवाओं को अपनी चपेट में ले लिया है नशा किस तरीके से देश में आतंकवाद को पनाह दे रहा है और इसे युवा किस तरीके से प्रभावित हो रहे हैं इस पर भी उन्होंने जानकारी दी उन्होंने बताया कि आज देश में लगभग हर वर्ग नशे की चपेट में है नशा लोगों की आदत बनता चला जा रहा है कभी कप सिरप कभी नशीली दवाइयां सुईया हीरोइन कोकेन और न जाने कितनी तरह की नशीली चीजों का इस्तेमाल करके वह अपने आप को अंधेरे में ले जा रहा है उन्होंने बताया कि आज के युवाओं को इन सभी चीजों से बचना चाहिए और और आस-पड़ोस के मोहल्ले को भी जागरूक करना चाहिए हमें अपने समाज को एक बेहतर कल देने के लिए आज से ही इसकी तैयारी कर लेनी होगी उन्होंने यह बताया कि डिप्रेशन या तनाव किसी भी नशा का कारण आसानी से बन जाता है और लोग डिप्रेशन को दूर करने के लिए नशा करने लगते है। इसके बाद साधन सेवी के रूप में शुभम नाथ दुबे जी ने सभी को एक छोटी सी फिल्म दिखाई और बताया कि नशा किस तरीके से एक परिवार को उजाड़ने के लिए पर्याप्त है इस कार्यक्रम में जीवन संस्थान सदस्यों ने विस्तारपूर्वक जानकारी दी कि तनाव से किस तरीके से बचना है और गलत रास्ते पर नहीं जाना है कार्यक्रम में मंच संचालन अंकुर सारस्वत ने किया कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन आशीष जैन के द्वारा किया गया कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में वृंदावन प्रभात महतो शुरू वाली प्रिंसिपल कृष्णा राव एवं अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले एनएसएस के प्रतिभागियों में करीम सिटी कॉलेज को-ऑपरेटिव कॉलेज केएमपीएम कॉलेज एलबीएसएम कॉलेज एवं अन्य युवा क्लबों के साथियों ने अपना योगदान दिया



