
जमशेदपुर।

भारतीय जन मोर्चा के महिला संयोजक ब्युटी तिवारी के अध्यक्षता में महिला दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डां कल्याणी कबीर विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा कवयित्री दिव्य दीक्षा उपस्थित थी । गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए डॉ कल्याणी कबीर जी ने महिलाओं को पुरुषों से दूर हटकर नहीं उनके साथ कंधा मिलाकर चलने को कहा अगर महिला पुरुष से दूर रहकर खुद को सुरक्षित समझती है तो गलत है आज के समय में महिला और पुरुष एक समान हैं और दोनों को मिलकर राष्ट्र और समाज को मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए । विशिष्ट अतिथि दिव्य दीक्षा ने कहा कि महिला कोई कमजोर नहीं जो दुनिया से डरें और पुरुष कभी कृष्ण बनकर दोर्पदी तो कभी हनुमान बनकर सीता के लिए आए हैं इसलिए महिलाओं को हमेशा सही इंसान का पहचान कर आगे बढ़ने की जरूरत है । अगर देश में किसी भी जगह बलात्कार होता है तो पूरे देशभर में महिलाओं को सड़क पर उतरने की जरूरत महिलाओं के रक्षा अब महिलाओं को करना होगा तब जाकर बड़ा परिवर्तन हो पाएगा । कार्यक्रम के अंतिम में होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया । ब्युटी तिवारी,राज,सोनी सिंह,चंदा सिंह,मिसटु सोना,काकोली,नीना,रीना सिंह,नीतू दुबे,आशा पदमा,किरण,सीमा,सुशीला,आशा देवी एव कार्यकर्ता उपस्थित थी ।

