
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जन समस्याओं के समाधान को लेकर कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता उपस्थित हुए, जिला अध्यक्ष बिजय खॉ ने स्वागत किया। जनता दरबार झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता ने आम जनता से समस्याओं को सुना तथा उसके समाधान का प्रयास त्वरित की। इस अवसर पर कार्यक्रम को जनता तथा कांग्रेसजनों तक सुगम करने में जिला पदाधिकारी संजय सिंह आजाद एवं ब्रजेन्द्र तिवारी ने प्रबंधन कार्य को सुगम बनाया।
उपस्थित जनता ने स्वास्थ्य संबंधी समस्या, ईलाज के दौरान बेतहासा बिल की समस्या, प्राइवेट अस्पताल में भर्ती होने पर गरीबों का इलाज में असमर्थ होने का मामला, पुलिस व्दारा मामले पर संज्ञान नही लंने का मामला, का मामले पर संज्ञान लेने हेतु कुल 117 लोगों ने समस्याओं को रखा।
सभी समस्याओं पर झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता ने संज्ञान लिया।


कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बिजय खॉ, रामाश्रय प्रसाद पूर्व जिला अध्यक्ष, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, मो शब्बीर लाल बाबु, मनोज झा, प्रभात ठाकुर, संजय तिवारी, अभिजीत सिंह, अपर्णा गुहा, राकेश साहू, रीता गुप्ता, राहुल गोस्वामी, , गुरदीप सिंह, रंजीत सिंह, सफिउर रहमान, ऊषा सिंह, रीता शर्मा, सहित आम जनता खास कर महिलाएँ उपस्थित रही। नवनीत कुमार श्रीवास्तव ने बुके व शॉल प्रदान कर जिला के तरफ से सम्मानित किया।

