जमशेदपुर -हिन्दू पीठ जमशेदपुर आने वाले समय में पूरे कोलहान के हिन्दू और हिंदुत्व का करेगा मार्गदर्शन:-किंकर विठ्ठल

जमशेदपुर। हिन्दू पीठ जमशेदपुर के द्वारा आयोजित गणपति जी आरती एवं होली मिलन के कार्यक्रम में जमशेदपुर के बहुत सारे हिन्दूवादी संगठनों के साथ जमशेदपुर के गणमान लोगों के साथ साथ महिलाओं ने भी भाग लिया।इस कार्यक्रम में विशेष तौर से कोलकाता से आए ओम कार मिशन के पाउंडर एवं जय गुरू संप्रदाय के अध्यक्ष किंकर मिठल रामानुजन जी ने गणपति जी आरती की एवं सभी देशवासियों को होली की अग्रिम बधाई दी।हिन्दू पीठ के अध्यक्ष अरूण सिंह ने उन्हे पैधा दे कर उनका स्वागत किया एवं उनको हिन्दू पीठ जमशेदपुर की कार्य प्रणाली एवं उद्देश्यों के बारे में अवगत कराया।
किंकर विठ्ठल रामानुजन ने हिन्दू पीठ जमशेदपुर के सदस्यों को अपना आशीर्वाद दिय़ा।एवं उनहोंने कहा कि आप सब अपना काम मन लगा कर करते रहिए आने वाले समय में हिन्दू पीठ जमशेदपुर पूरे कोलहान के हिन्दू एवं हिन्दुत्व का मार्गदर्शन करेंगा ऐसा मुझे प्रतीत हो रहा है ।आज के कार्यक्रमको सफल बनाने में विजय अग्रवाल रंजित सिंह किशोर गोलछा सोम नाथ सिंह सीएन बनजी ने अग्रिम भुमिका निभाई
Comments are closed.