
जमशेदपुर।


जमशेदपुर।अखिल भारतीय संथाली फिल्म एसोसिएशन ने 11वी संताली एवं क्षेत्रीय फ़िल्म महोत्सव एवं झारखंड सिने अवार्ड की तारीख की घोषणा कर दी है। इस फिल्म फेस्टीवल का उदघाटन अगामी 4 अप्रैल को माईकल जॉन सभागार में होगा। इस दौरान चौथा इंडिजीनस मिस इंडिया का चुनाव किया जाएगा। एसोसिएशन से मिली जानकारी अनुसार फिल्मो की जूरी स्क्रीनिंग सोनारी स्थित टी सी सी मे 4 अप्रैल से होगा। वही 8 अप्रैल से 10 अप्रैल तक टी सी सी मे ही मिस इंडिया का प्रारंभिक राउंड किया जाएगा. फ़िल्म महोत्सव का समापन झारखंड सिने अवार्ड के रूप मे गोपाल मैदान मे 11 अप्रैल को संपन्न होगी। इस बात की जानकारी पत्रकार सम्मलेन कर रमेश हांसदा ने दी।
इस सबंध नें अखिल भारतीय संथाली फिल्म एसोसिएशन के संयोजक ने बताया कि संताली फिल्म महोत्स एव सिने अवार्ड का कार्यक्रम 4 अप्रैल से शुरु होकर 11 अप्रैल तक चलेगा। उदघाटन समारोह बिष्टुपुर स्थित माईकल जॉन प्रेक्षागृह में चार अप्रैल को आयोजन किया जाएगा।और समापन 11 अप्रैल को झारखंड सिने अवार्ड के साथ गोपाल मैदान में सपन्न होगा। उन्होने कहा कि फिल्म महोत्सव में संताली, हो .मुण्डारी और नागपुरी भाषाओ के फिल्म दिखाए जाएगे। उन्होने कहा कि इस फिल्म महोत्सव में झारखंड के अलावे बंगाल और ओड़िसा के क्षेत्रीय फिल्म आने की संभावना है। रमेश हांसदा ने बताया कि पूर्व की भांति इस बार भी समाज के बुद्धिजीवियों एवं कला संस्कृति से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
रमेश हांसदा ने कहा कि फ़िल्म एसोसिएशन का प्रयास से पिछले झारखंड सरकार ने फ़िल्म पॉलिसी बना कर संताली सहित झारखंड की क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मो को अनुदान देगी. पिछली सरकार ने लगभग 10 क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मो का मूल्यांकन कर लिया है लेकिन नई सरकार द्वारा अभी तक अनुदान नहीं दिया गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस पर संग्यान लेना चाहिये.
इस संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रूप से भूआ हांसदा, सुरेंद्र तूडू, दसरथ हांसदा, सागेन हांसदा पीताम्बर हांसदा दिनेश हांसदा, बापी मुर्मू, साहिल हांसदा, गंगा रानी, ममता हांसदा, आदि उपस्थित थे।

