
जमशेदपुर। श्री दिग बिन्दु आशीर्वाद मानव सेवा संस्थान के द्वारा टेल्को 26 नम्बर दुर्गा पूजा मैदान में आज से गौ ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ हुआ । यज्ञ के पहले दिन की शुभारंभ कलश स्थापना के साथ हुआ । महायज्ञ के आयोजनकर्ता राम कृष्ण दुबे के हाथों से पंडित अखिल पांडेय और पंडित सुरज जी ने पूजा करवाया । जिसके बाद कथा वाचक गोविंद मठ से आए श्री श्री देवल ऋषि असितानन्दजी महाराज के मुख से कथा की शुरुआत हुई । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सरयू राय जी उपस्थित होकर संध्या आरती किए ।



