
जमशेदपुर।


खड़ंगाझार विकास मैदान में श्री बजरंग अखाड़ा कमिटी रामनवमी के दिन भगवान राम की भव्य झाँकी निकालेगी। इस झाँकी के नगर भ्रमण का निर्णय लिया गया। वहीं चौबीस घँटों के श्रीरामचरितमानस के संपूर्ण पाठ भी होगी। उक्त निर्णय खड़ंगाझार स्थित गणेश मंदिर प्रांगण में संपन्न सामुदायिक विकास मैदान बजरंग अखाड़ा कमिटी की बैठक में लिया गया। कार्यक्रम को सफ़ल बनाने को लेकर हिंदू समाज के विभिन्न वर्गों को एकसाथ जोड़ी जा रही है। सबों के मध्य अलग-अलग जिम्मेदारियां बाँटी गई। वहीं स्थानीय युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को धर्म कार्य में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया गया। बैठक में तय हुआ कि क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर महावीर ध्वज अधिष्ठापित होंगें। बैठक में झाँकी, महाप्रसाद, सहयोग राशि, साज-सज्जा इत्यादि पर चर्चाएँ हुई। इस दौरान विशेष रूप से अनिल श्रीवास्तव, अंकित आनंद, नागेंद्र उपाध्याय, पंकज मिश्रा, अशोक स्वामी, मनीष सोनी, उदय शंकर राव, पंकज पॉल, विवेक प्रसाद, मुनीराज, एन. आनंद, के.एम. स्वामी, पी.एस रवि, एस. मोहन, गणेश तिवारी, विष्णु पदो पॉल, अजय पॉल, आशीष सिंह, हेमंत दास, गुड्डू वर्मा, रवि श्रीवास्तव, राकेश मिश्रा, संटू रॉय, राजू गाउंडर समेत अन्य मौजूद थें।

