Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर -स्वास्थ्य मंत्री, उपायुक्त, जिला परिषद अध्यक्ष ने दीप जलाकर की कार्यक्रम की शुरूआत
Top Stories

जमशेदपुर -स्वास्थ्य मंत्री, उपायुक्त, जिला परिषद अध्यक्ष ने दीप जलाकर की कार्यक्रम की शुरूआत

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 29, 2020No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

★ विधायक- जमशेदपुर पूर्वी, जिले एवं प्रखंड के वरीय पदाधिकारी, स्कूली बच्चे कार्यक्रम में हुए शामिल

जमशेदपुर।
डिमना लेक परिसर, जमशेदपुर में आज से तीन दिवसीय ‘साहसिक पर्यटन महोत्सव’ का शुभारंभ हो गया। आज डिमना लेक परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री बन्ना गुप्ता शामिल हुए। अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की। महोत्सव के प्रथम दिवस के समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय विधायक (जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा) श्री सरयू राय, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमति बुलू रानी सिंह, पूर्व उप-विकास आयुक्त श्री विश्वनाथ महेश्वरी शामिल हुए।

झारखंड की रत्नगर्भा धरती में पर्यटन की असीम संभावनाएं-  बन्ना गुप्ता, कैबिनेट मंत्री

माननीय मंत्री, झारखंड सरकार श्री बन्ना गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा सिद्धांत जल, जंगल जमीन आधारित है। उन्होने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के ‘विजन’ और ‘मिशन’ को आगे बढ़ाने में महती भूमिका निभाने वाले उपायुक्त तथा सभी पदाधिकारियों का आभार। माननीय मंत्री ने कहा कि झारखंड की इस रत्नगर्भा धरती में पर्यटन की असीम संभावनायें हैं, जरूरत है सिर्फ उसे संवारने की। जिलेवासियों के लिए ‘साहसिक पर्यटन महोत्सव’ का आयोजन कर जिला प्रशासन ने अच्छी पहल की है। उन्होने कहा कि झारखंड के बच्चे अद्भुत क्षमता के हैं। यहां के लोग विपरित परिस्थितियों में जीने वाले लोग हैं। ‘साहसिक पर्यटन महोत्सव’ में शामिल गतिविधियां झारखंड के लोगों के दिनचर्या जैसी है, आवश्यक है कि इस तरह के आयोजन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए तभी बछेंद्री पाल, प्रेमलता अग्रवाल जैसी और प्रतिभायें निकलेंगे।

माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री के तौर पर कहना चाहता हूं कि पर्यटन विभाग के साथ सामंजस्य स्थापित कर झारखंड को पर्यटन के क्षेत्र में और आगे ले जाने काम सरकार करेगी। आपदा प्रबंधन में साहसिक पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों की विशेष भूमिका है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बिना किसी सुरक्षा उपकरण के पानी में तैरते हैं या पहाड़ चढ़ते हैं, ऐसे में खतरा भी ज्यादा होता है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरूक कर आपदा मित्र की भूमिका प्रदान की जाएगी। पहाड़ से घिरे इस भूखंड में साहसिक पर्यटन की भी बहुत संभावनायें हैं।

कुछ नया सीखने का अच्छा मौका-  सरयू राय, विधायक

माननीय विधायक, जमशेदपुर पूर्वी विधानभा क्षेत्र श्री सरयू राय ने जिला प्रशासन के ‘साहसिक पर्यटन महोत्सव’ के आयोजन को एक अच्छा प्रयास बताते हुए कहा कि लोगों को इसमें रूचि लेनी चाहिए। व्यवस्थित तरीके से इसे लें तो लोगों का मनोरंजन भी होगा, व्यायाम भी होगा तथा लोगों के मन में पानी को लेकर जो डर की भावना है, वॉटर स्पोर्टस से वो भी खत्म होगा। युवा हों या बुजुर्ग जिनके मन में उत्साह है वे इस आयोजन में अवश्य हिस्सा लें। माननीय विधायक ने कहा कि एक तय परिवेश से बाहर निकलने का अच्छा अवसर है। ग्रामीणों क्षेत्र के लोगों के लिए पहाड़ चढ़ना नई बात नहीं है। आरंभिक रूप में जो गतिविधियां यहां आयोजित की जा रही हैं वे राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी होती हैं। इन गतिविधियों को व्यायाम के तौर पर दिनचर्या में भी शामिल कर सकते हैं। कुछ नया सीखने का तथा इसके अनुरूप ढ़लने का अच्छा मौका है।

उपायुक्त  रविशंकर शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि 29 फरवरी से 2 मार्च तक चलने वाले इस महोत्सव का आयोजन झारखंड सरकार के पर्यटन एवं कला संस्कृति विभाग के सहयोग किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय आयोजन में जल, थल तथा वायु से जुड़े कई गतिविधियों को शामिल किया गया है। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों, छात्रावास में रहने वाले बच्चों, जिलेवासियों को साहसिक स्पोर्टस के प्रति जागरूकता लाना तथा अवसर प्रदान करना है। उन्होने कहा कि गांव की जिंदगी ऐसे ही एडवेंचेरस होती है। ऐसे आयोजन से टीम भावना, टीम के रूप में कार्य करना तथा शारीरिक मजबूती भी प्राप्त होता है।

जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमति बुलूरानी सिंह ने कहा कि ‘साहसिक पर्यटन महोत्सव’ का आयोजन एक अच्छा पहल है। उन्होने प्रतिभाग कर रहे विद्यार्थियों से कहा कि सुरक्षा और जोश के साथ इस एहसास को जिएं। पर्यावरण से जुड़े गतिविधियों में शामिल होकर प्रतिभाग कर रहे बच्चों तथा जिलेवासियों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

‘साहसिक पर्यटन महोत्सव’- एक नजर

1.  स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री, झारखंड सरकार  बन्ना गुप्ता, विधायक  सरयू राय, उपायुक्त  रविशंकर शुक्ला, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमति बुलू रानी सिंह तथा अन्य पदाधिकारियों ने डिमना लेक में मोटर बोटिंग का आनंद उठाया।

2. कार्यक्रम स्थल पर ग्राउंड स्पोर्टस यथा- Crossing/Zip Line, Climbing, Rappling, Rope Course का माननीय मंत्री, विधायक एवं पदाधिकारियों ने निरीक्षण कर बच्चों तथा प्रतिभाग करने वाले लोगों को सुरक्षित खेल गतिविधियों को संपन्न कराने हेतु संबंधित संवेदक को निदेशित किया।

3. कार्यक्रम में प्रतिभाग कर स्कूली बच्चों ने ट्रेकिंग में भाग लिया।

इस अवसर पर निदेशक एनईपी श्रीमति ज्योत्सना सिंह, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री नवीन कुमार, अपर उपायुक्त श्री नवीन कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी श्री नंदकिशोर लाल, जिला योजना पदाधिकारी श्री अजय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन, डीसीएलआर धालभूम श्री रविन्द्र गगरई, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार, प्रखंड विकास पदादिकारी बोड़ाम श्री राकेश गोप, अंचलाधिकारी बोड़ाम श्री रंजीत लोहरा, पुलिस उपाधीक्षक पटमदा श्री विजय महतो तथा जिले के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित थे।

‘साहसिक पर्यटन महोत्सव’ की विवरणी निम्नांकित है-

http://tourism.aiwa4u.com/ पर इच्छुक लोग पंजीकरण करा सकते हैं।

कार्यक्रम स्थल- डिमना लेक परिसर

समय- 8 बजे से पूर्वाह्न से संध्या 5 बजे तक

खेल गतिविधियां-
Water Sports: Banana Ride, Wake Boarding/Ringo, Water Roller, Kayaking

Ground Sports: Crossing/Zip Line, Climbing, Rappling, Rope Course 4 Types, Trekking(Dalma Hill Trek)

Aero Sport: Parasailing, Paramotor

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :475 ड्राइविंग लाइसेंस रद्द, 27 लाख जुर्माना

July 26, 2026

Jamshedpur News :मानगो नगर निगम के खिलाफ सरयू राय का 27 जुलाई को धरना

July 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :मंच पर जीवंत हुईं प्रेमचंद की कहानियाँ, नाट्य प्रतियोगिता में KPS गम्हरिया बना चैंपियन

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.