
जमशेदपुर : पुलिस विभाग से बतौर इंसपेक्टर अवकाश ग्रहण करनेवाले बीके चतुर्वेदी ने समाज में सक्रिय रहने का एक नुस्खा खोज निकाला. उन्होंने आज साकची स्थित पुलिस कैंटिन में बिल्कुल घर जैसे निर्मित आचार लांच की. वर्तमान में तीन फ्लेवर बाजारों के माध्यम से लोगों के घरों तक पहुंचेगे, जिसमें मिस्क, हरी मिर्च तथा ओल शामिल है. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इसमें किसी तरह का कोई केमिकल नहीं है, पूरी तरह सरसों तेल द्वारा निर्मित लोगों के सेहत पर कोई खराब असर नहीं डालेगा. श्री चतुर्वेदी ने कहा कि वैसे तो वे वर्ष 2004 से ही इसकी शुरुआत कर चुके थे, लेकिन पुलिस विभाग में ड्यूटी में व्यस्त रहने के कारण यह धीमा पड़ गया था. अब नये सिरे से इसकी शुरुआत की जा रही है. आदित्यपुर इंडस्ट्रीयल एरिया में गिरिजा फूड प्रोडक्ट्स के नाम पर इसे तैयार किया जा रहा है. आंवला का आचार भी उन्होंने निर्मित किया था, जिसका स्टॉक खत्म हो चुका है. जल्द ही वे सहजन व मशरुम का आचार भी बाजार में लाएंगे. इरादा है कि देश के साथ-साथ विदेशों में लोग इसे पसंद करे. फिलहाल यह आचार 300 ग्राम, 500 ग्राम, 1 किलो तथा 5 किलो के पेटजार में उपलब्ध होगा. इसकी कीमत 80 रु. से आरंभ होती है, लेकिन जमशेदपुरवासियों के लिये इसमें छूट का भी प्रावधान है.



