
साकची में बैठक कर बांटी जिम्मेदारी, मंदिर उद्घाटन समारोह 20 से 27 फरवरी तक
जमशेदपुर। शहर के मारवाड़ी समाज द्वारा साकची ठाकुरबाड़ी रोड़ में राजस्थानी शैली से निर्मित आकर्षक मंदिर (श्री महालक्ष्मी माता, श्री अंजनी माता और श्री राणीसती दादी जी) में देवियों की भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सह मंदिर उद्घाटन समारोह 20 से 27 फरवरी तक होने जा रहा हैं। आठ दिवसीय धार्मिक महोत्सव को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसकी सफलता को लेकर मारवाड़ी समाज के सभी धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के अधिकारी एवं प्रतिनिधियों की एक बैठक शनिवार को मंदिर परिसर में हुईं, जिसमें लगभग 125 से अधिक लोग शामिल थे। सबने इस धर्मिक आयोजन को सफल बनाने में अपने स्तर से हर संभव सहयोग देने की बात कही। आठ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एक टीम का गठन कर जिम्मेदारी बांट दी गयी है। महोत्सव कार्यक्रम संयोजक महावीर प्रसाद अग्रवाल को बनाया गया हैं। सह संयोजक अशोक मोदी और सुरेश कांवटिया हैं। मालूम हो कि देवियों को समर्पित इस मंदिर का निर्माण शहर की धार्मिक संस्था सत्यनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी ट्रस्ट द्वारा करवाया गया है।
बैठक में संस्था के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, सचिव प्रमोद अग्रवाल, संयोजक महावीर अग्रवाल, सह संयोजक अशोक मोदी, सुरेश कांवटिया, सुमन अग्रवाल, पवन अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, मोहनलाल अग्रवाल, रामअवतार अग्रवाल, मनीष केड़िया, बजरंग लाल अग्रवाल, श्रवण मित्तल, श्याम सुंदर अग्रवाल, पारूल चेतानी, निशा सिंघल, प्रमोद सरायवाला, प्रकाश शर्मा, अमित चैधरी, आरके चैधरी, ओमप्रकाश रिंगसिया, राजकुमार चंदुका, अशोक चैधरी, सन्नी संघी, अमित अग्रवाल, मुरारी लाल अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, अभिषेक गोल्डी अग्रवाल, अभिषेक भालोटिया, प्रमोद जालुका, संतोष अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, नरेश मोदी, सुमित अग्रवाल, पंकज छावछरिया, अंकित मोदी, सुनील सिंघानिया, नरेश संघी, गौरव अग्रवाल, विष्णु धानुका, सतीश शर्मा, लक्ष्मीकांत खीरवाल आदि मौजूद थे।

