
जमशेदपुर


“`विश्वव्यापी कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु लॉकडाउन के दौरान, 3 मई 2020 तक सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश सरकार द्वारा दिया गया है।
साथ ही सरकार एवं प्रशासन द्वारा लॉकडाउन अवधि का फीस नहीं लिए जाने का बार-बार अनुरोध, निजी शिक्षण संस्थान के प्रबंधकों से किया जा रहा है।
लेकिन, शिक्षण संस्थान अपनी मनमानी पर उतारू हैं, और अभिभावकों से फीस जमा करने हेतु संदेश दे रहे है।
आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा, कि स्कूल प्रबंधन इस वैश्विक महामारी में अभिभावकों की संवेदना के साथ खड़े नजर नहीं आ रहे हैं।
उन्होंने राज्य सरकार से माँग की है, कि लॉकडाउन अवधि का फीस माफ करने हेतु सरकार निजी शिक्षण संस्थानों को स्पष्ट निर्देश जारी करे।
साथ ही उन्होंने स्कूली वैन व ऑटो चालकों से भी, तेल और मेंटेनेंस में होनेवाली बचत को ध्यान में रखकर लॉकडाउन अवधि में, अभिभावकों को रियायत देने की अपील की है।“`

