
हिन्दी को बढ़ावा के लिए यूसिल मे कार्यशाला का आयोजन


संवाददाता,जमशेदपुर,
यूसिल नरवा पहाड़ मे मंगलवार को एक दिवशीय हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका उदघाटन यूसिल के कंपनी सचिव बीसी गुप्ता , हिन्दी अधिकारी आनंद पाठक , यूसिल के महाप्रबंधक अजय घड़े , नरकास के डॉ पुरुषोतम कुमार एवं परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय नरवा के प्राचार्य कमलेश कुमार ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की तस्वीर पर पूजा कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया इस कार्यशाला मे यूसिल के अधिकारी एवं यूसिल के कर्मचारियो ने भाग लिया जिनहे हिन्दी के महत्व के बारे मे बताया गया ।
मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मे नरकास जमशेदपुर के सचिव डॉ पुरुषोतम कुमार थे उन्होने कहा की यूसिल शायद पूरे भारत का एकमात्र संस्थान है जहां प्रत्येक माह हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया जाता है और यह अपने आप मे बहुत बड़ी बात है एवं उन्होने आगे कहा की आज़ादी के 67 वर्षो बाद भी अभी तक देश के तकनीकी क्षेत्र आईआईटी और एनआईटी मे हिन्दी की पढ़ाई सुरू नहीं हुई है आगे कहा की जब तक हिन्दी भाषा को रोजी रोटी से नहीं जोड़ा जाएगा तबतक हिन्दी के प्रति लोगो मे वह रुचि नहीं आएगी ।
प्राचार्य कमलेश कुमार ने कहा की हिन्दी के विकाश मे महात्मा गांधी जी , स्वामी दयानंद सरस्वती जी एवं डॉ हेडगेवार जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है , और उन्होने कहा की हिन्दी बहुत ही सरल और प्रिय भाषा है और यह विश्व का सबसे अच्छा भाषा है उन्होने कहा की गांधी जी ने 1916 मे लखनव मे हिन्दी भसहा के प्रसार के लिए जोरदार भाषण दिया था और हिन्दी के महत्व को समझाया था , मौके पर यूसिल के हिन्दी अधिकारी आनंद पाठक ने हिन्दी के प्रचार प्रसार की बात कही , कंपनी सचिक बीसी गुप्ता ने कहा की हिन्दी के विकाश के लिए हमे निजी जिंदगी मे अधिक से अधिक हिन्दी का प्रयोग करना चाहिए एवं महाप्रबंधक अजय घड़े ने भी उपस्थित लोगो के बीच हिन्दी के महत्व और ज्यादा से ज्यादा हिंदी मे कामकाज करने बोलने एवं हिन्दी के इस्तेमाल की बात कही ।
इस कार्यशाला मे भाग लेने वालो मे चित्रेश कर , एलपी सिंह , बीएन नमाता , तरुण कुमार , महेश रजक, अमित कुमार सील , अजित कुमार , केडी शर्मा , बागुण हांसदा , जगबल सिंह सरदार , अनिल कुमार शर्मा , दासमत हांसदा , सालखु मुरमु , सुदीप हलधर आदि उपस्थित थे ।

