
जमशेदपुर महिला। दिवस के उपलक्ष में भारतीय राष्ट्र छात्र संघ द्वारा महिला दिवस का आयोजन साकची स्थित कार्यालय में किया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से ऐसी महिलाएं जिन्होंने छोटी ही सही परंतु अमूल कर्तव्य, जैसे समस्याओं को उठाना, सामाजिक भागीदारी, मुफ्त में जरूरतमंदों को शिक्षा देना, समाज का नेतृत्व करना, प्रेरणादायक वक्ता, शिक्षा को लिए संघर्ष करती छात्राओं एवं अन्य को सम्मानित किया गया।

एनएसयूआई का मानना है कि ऐसी महिलाएं जो छोटी ही सही परंतु किसी भी प्रकार से समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करती है इसलिए उन्हें सम्मानित कर उनके माध्यम से अन्य वैसी महिलाओं को समाज में स्थान दिलाना होगा आगे लाना होगा।
इस कार्यक्रम का संचालन जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष कमल अग्रवाल, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष सरोज पात्रा, प्रशांत कुमार, अमर तिवारी, राहुल कुमार, राज महतो, राहुल गिरी, एवं अन्य ने मिलकर इसे सफल बनाया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष परविंदर सिंह एवं रांची के जिला अध्यक्ष विकी कुमार मौजूद थे।
अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम कि शिवानी वर्मा को इतनी कम उम्र में वह स्थान पाने के लिए सम्मानित किया और उनका सर्टिफिकेट उन्हें पोस्ट के माध्यम से भेज दी जाएगी ।
जिलाध्यक्ष रोज तिर्की को राजनीतिक तौर पर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सम्मानित किया गया, प्रियंका कुमारी को बैडमिंटन क्षेत्र में नाम रोशन करने के लिए सम्मानित किया गया, शहनाज प्रवीण को प्रेरणादायक वक्ता के रूप में सम्मानित किया गया, प्रियंका सिरका को सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया, सुशीला कश्यप को लगातार छात्रों की समस्याओं को उठाने के लिए सम्मानित किया गया, एकता, गीता एवं भावना को संघर्ष करते हुए शिक्षा को जारी रखने के लिए सम्मानित किया गया, निधि कुमारी को सामाजिक कार्य में हिस्सेदारी के लिए सम्मानित किया गया।

