
● विधायक मेनका सरदार की उपस्थिति में चेशायर होम में मनाई सरकार के दो वर्ष की खुशियाँ जमशेदपुर।
सूबे में रघुवर सरकार के सफलतापूर्वक दो वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा सुंदरनगर मंडल ने बुधवार को सेवा दिवस के रूप में मनाया । इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेशायर होम जाकर विशेष बच्चों एवं जरूरतमंद महिलाओं के बीच कंबल , फ़ल एवं बिस्कुट-चिप्स का वितरण कर उनकी सेवा की । मौके पर बतौर मुख्यातिथि पोटका की विधायिका माननीय मेनका सरदार मौजूद रहीं । उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग विशेष बच्चों की सेवा करते हुए कहा कि सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं का जनसेवा का यह अभियान सराहनीय है । यह भाजपा के सबका साथ, सबका विकास के नारे को सार्थकता प्रदान करती है । कंबल और फ़ल वितरण के पश्चात विधायक मेनका सरदार की उपस्थिति में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर उल्लासपूर्वक दस पाउंड का केक काटते हुए खुशियाँ मनाई । मौके पर विशेष रूप से भाजयुमो जिला अध्यक्ष मनोज बाजपेयी, ज़िला मीडिया प्रवक्ता अंकित आनंद, सुंदरनगर मंडलाध्यक्ष अभय चौबे ,अनमोल वर्मा, राकेश चतुर्बेदी,बंटी सिंह,प्रदीप मुखर्जी, राकेश कुमार,अश्वनी कुमार,भारती देवी,तारा सिंगारी,पिंकी देवी,रामानंद वर्मा,विकाश सिंह,सुभाष सिंह,अबधेश पोद्दार,रामनिवास ठाकुर,पिन्टु शर्मा, राजदीप दत्ता, समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें ।



