
जमशेदपुर।


भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन साहू ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किसानों को सशक्त बनाने के लिए जो कृषि कानून लाया गया हैं, उसके बारे में किसानों के बीच जाकर जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत जमशेदपुर के भाजपा नेता विजय तिवारी को कोल्हान प्रमंडल का कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया हैं l
विजय तिवारी ने किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन साहू जी के द्वारा दी गई जिम्मेदारी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किसानों को बिचोलियों और मुनाफाखोरो से बचाने के लिए कृषि कानून लाया गया l जिसका उदेश्य किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना हैं l ताकि वो अपनी फसलों को देश के किसी भी प्रदेश में उचित दाम में बेच सके l उन्हें उनकी मेहनत का सही प्रतिफल मिले l लेकिन कांग्रेस, सपा, बसपा, ममता व अन्य पार्टियां किसानों को बरगलाने में लगी हैं और इसकी आड़ में देश को अस्थिर करने का खेल खेल रही हैं l
इसके लिए बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा प्रदेश के किसान मोर्चा को गांव गांव जाकर किसानों के बीच जन जागरूकता अभियान चलाने का कार्यक्रम का निर्देश दिया गया हैं l कोल्हान प्रमंडल का कार्यक्रम प्रभारी मुझे बनाया गया हैं l हम पूरे कोल्हान प्रमंडल के गांवों में किसानों के बीच जाएंगे एवं उनके साथ गांव की चौपाल में खाट पंचायत कर कृषि कानून के फायदे बताएंगे l विपक्षी दलों द्वारा उन्हें जो बरगलाया जा रहा हैं उनके प्रति सचेत करेंगे l
प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष बड़े भाई पवन साहू जी ने मुझे यह जो जिम्मेदारी सौंपी हैं, मैं उनकी और पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा और कोल्हान के एक एक गांव तक अपने साथियों के साथ जाकर किसानों को कृषि बिल के प्रति जागरूक करूंगा l

