
जमशेदपुर, 10 मई, 2014: अर्बन सर्विसेज महिलाओं की नियोजनीयता में वृद्धि के लिए हुनर विकास से
संबंधित विभिन्न समुदाय आधारित गतिविधियों का आयोजन करता है ताकि उन्हें अपनी संपूर्ण क्षमता का
एहसास कराया जा सके। इन गतिविधियों के माध्यम से, अर्बन सर्विसेज शहरी बस्तियों में रहनेवाली महिलाओ
को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में मदद कर रहा है जिससे उनका आर्थिक सशक्तीकरण हो रहा है।
अर्बन सर्विसेज द्वारा संचालित विभिन्न महिला सशक्तीकरण कार्यक्रमों के प्रशिक्षुओं के लिए बारीडीह
सामुदायिक केन्द्र में 9 मई को वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। श्रीमती सुनीता पाठक, जानी
मानी सामाजिक कार्यकर्ता इस समारोह की मुख्य अतिथि थीं।
अपने संबोधन में श्रीमती सुनीता पाठक ने टाटा स्टील के कॉर्पोरेट रिलेशंस डिवीजन अंतर्गत अर्बन सर्विसेज
डिपार्टमेंट द्वारा की जा रही पहलकदमियों की सराहना की और कहा कि इन पहलकदमियों में महिलाओं का
सशक्तीकरण होता है और वे आत्मनिर्भर बन रहीं हैं। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम
से बस्ती में रहनेवाली ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर 90 सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रशिक्षुओं द्वारा
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ हुआ।
अर्बन सर्विसेज द्वारा संचालित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य शहरी बस्तियों में रहनेवाली महिलाओ की क्षमता का
विकास करना है जिसमें सिलाई एवं डिजाइन, कढ़ाई, मेंहदी लगाना, जरी का काम, फेब्रिक पेंटिंग, व्यक्तित्व
विकास आदि पर कौशल निर्माण व्यावसायिक प्रशिक्षण शामिल हैं। इन व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के
जरिये महिलाओ के लिए अपने कौशल में निखार लाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के रास्ते खुल गए है।/
Comments are closed.