
जमशेदपुर, 20 मई, 2014ः

अर्बन सर्विसेज महिलाओं को उनकी पूरी तरह सक्षम बनाने के उद्देश्य से व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए समुदाय आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती है। इसके सचालन क्षेत्रों (शहरी बस्तियों) में महिलाओं की एक बड़ी आबादी है और ये प्राय आर्थिक रूप दुसरों पर निर्भर रहती हैं तथा घरेलू व सामाजिक भेदभाव का भी शिकार होती हैं। इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए इनके लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किये जाते हैं।
इनमें हुनर विकास के प्रमुख कार्यक्रम जैसे सिलाई व डिजाइन, कढ़ाई, मेंहदी रचना, जरी का काम, फैब्रिक पेंटिंग, व्यक्तित्व विकास आदि पर व्यावसायिक प्रशिक्षण शामिल हैं। इन सभी व्यावसायिक प्रशिक्षणों ने महिलाओ को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनन े में सहायता की है। इस तरह की गतिविधियों के माध्यम से अर्बन सर्विसेज शहरी बस्ती की महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराती है और इस प्रकार उन्हें आय उपार्जन में सक्षम बनाती है। महिला सशक्तीकरण प्रशिक्षणों के पूरा हो जान े के बाद अर्बन सर्विसेज ने 19 मई को कीताडीह केंद्र में वार्षिकदीक्षांत समारोह आयोजित किया, जिसमें 47 सफलतापूर्वक प्रशिक्षणप्राप्त महिलाओं को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
सुश्री हेलेना सांगा, प्रिंसिपल, जीईएल चर्च हाई स्कुल, कीताडीह इस अवसर पर मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने महिलाओ को सशक्त बनाने की दिशा में की गयी पहलकदमी के लिए अर्बन सर्विसेज की प्रशसा की तथा अधिक से अधिक महिलाओं को इनमें शामिल होने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करने का सुझाव दिया।