
देवघर: गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के प्रमुख फर्नीचर ब्रांड इंटीरियो बाय गोदरेज ने देवघर में अपना पहला एक्सक्लूसिव स्टोर शुरू किया है। 4,000 वर्ग फुट में फैले इस स्टोर के जरिए कंपनी ने झारखंड में अपनी रिटेल मौजूदगी को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।


देवघर के बैजनाथपुर में शहर के प्रमुख संपर्क मार्ग पर स्थित इस स्टोर में ग्राहकों को लिविंग, बेडरूम, डाइनिंग, होम स्टोरेज, मैट्रेस और ऑफिस फर्नीचर समेत कई श्रेणियों के उत्पाद उपलब्ध होंगे। कंपनी के मुताबिक, स्टोर की लोकेशन शहर और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों के लिए सुविधाजनक होने के साथ-साथ ब्रांड की विजिबिलिटी को भी बढ़ाएगी।
झारखंड में 8 और आउटलेट खोलने की योजना
इंटीरियो बाय गोदरेज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और हेड ऑफ कंज्यूमर बिजनेस डॉ. देव नारायण सरकार ने कहा कि देवघर में नया स्टोर उभरते बाजारों में कंपनी की पहुंच बढ़ाने और ग्राहकों के करीब गुणवत्तापूर्ण फर्नीचर समाधान उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि बेहतर रेल, सड़क और हवाई कनेक्टिविटी के साथ देवघर में बुनियादी ढांचे का लगातार विकास हो रहा है, जिससे क्षेत्र में ब्रांडेड फर्नीचर की मांग बढ़ने की उम्मीद है।
कंपनी को उम्मीद है कि देवघर के नए स्टोर से इस वित्त वर्ष में करीब 70 लाख रुपये का राजस्व हासिल होगा। इसके अलावा, FY27 के अंत तक झारखंड में 8 और आउटलेट खोलने की योजना है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :घाटशिला स्टेशन पर गीतांजलि और आजाद हिंद एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी
राज्य से 25 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य
कंपनी ने अगले तीन वर्षों में झारखंड में 20% CAGR हासिल करने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही झारखंड से 25 करोड़ रुपये और पूर्वी क्षेत्र से 450 करोड़ रुपये के राजस्व तक पहुंचने की उम्मीद जताई गई है।
READ MORE ;JAMSHEDPUR NEWS:जमशेदपुर में सांस्कृतिक भोजली महापर्व एवं भव्य शोभायात्रा संपन्न
एक ही छत के नीचे फर्नीचर की कई रेंज
देवघर के इस एक्सक्लूसिव स्टोर में ग्राहक एक ही जगह पर घर और ऑफिस से जुड़े फर्नीचर की विभिन्न रेंज देख सकेंगे। कंपनी के अनुसार, अलग-अलग जगह, स्टाइल, पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उत्पादों का चयन किया गया है। ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुसार फर्नीचर चुनने के लिए विशेषज्ञ मार्गदर्शन भी मिलेगा।
स्टोर के उद्घाटन के मौके पर कंपनी की ओर से ग्राहकों के लिए ‘इनॉगरल ऑफर’ भी पेश किया गया है, जिसके तहत खरीदारी पर अतिरिक्त छूट दी जा रही है।
देवघर में इस स्टोर की शुरुआत के साथ इंटीरियो बाय गोदरेज ने झारखंड के बढ़ते फर्नीचर बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।



