
कोलकाता,


छठ महोत्सव के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए दिनांक 07.11.2021 को दुर्ग से और दिनांक 08.11.2021 को पटना से दुर्ग-पटना-दुर्ग के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है ।
08893 दुर्ग-पटना स्पेशल दुर्ग से 08.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 05.00 बजे पटना पहुंचेगी. विपरीत दिशा में 08894 पटना-दुर्ग स्पेशल पटना से 07.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 05.00 बजे दुर्ग पहुंचेगी ।
विशेष ट्रेन में दो वातानुकूलित कम्पोजिट कोच (2 टीयर-कम-3 टीयर), चार स्लीपर क्लास और दस सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे और दक्षिण पूर्व रेलवे अधिकार क्षेत्र में झारसुगुडा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी और बोकारो स्टील सिटी में ठहरेगी ।

