
हाजीपूर।

यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और कंफर्म टिकट की समस्या को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है। रेल यात्रियों को सुविधाजनक और सुरक्षित सफर प्रदान करने के उद्देश्य से 05 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि (Extension of Special Trains) को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। यह फैसला मुख्य रूप से बिहार के विभिन्न जिलों जैसे पटना, दानापुर, मधुबनी और हसनपुर से यात्रा करने वाले लोगों के लिए बेहद राहत भरा है। पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर मुख्यालय द्वारा इन ट्रेनों का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अविध में विस्तार किया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है –
1. गाड़ी संख्या 09151/09152 उधना-मधुबनी-उधना स्पेशल – कोटा-ईदगाह आगरा-प्रयागराज -डीडीयू-पाटलिपुत्र-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-दरभंगा के रास्ते उधना और मधुबनी के मध्य चलायी जा रही गाड़ी संख्या 09151/09152 उधना-मधुबनी-उधना स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। अब गाड़ी सं. 09151 उधना-मधुबनी स्पेशल 31.07.2026 तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को परिचालित की जाएगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 09152 मधुबनी-उधना स्पेशल 02.08.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को परिचालित की जाएगी ।
2. गाड़ी संख्या 09031/09032 उधना-हसनपुर रोड-उधना स्पेशल – कोटा-ईदगाह आगरा-प्रयागराज-डीडीयू-पाटलिपुत्र-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर के रास्ते उधना और हसनपुर रोड के मध्य चलायी जा रही गाड़ी संख्या 09031/09032 उधना-हसनपुर रोड-उधना स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। अब गाड़ी सं. 09031 उधना-हसनपुर रोड स्पेशल 26.07.2026 तक प्रत्येक रविवार परिचालित की जाएगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 09032 हसनपुर रोड-उधना स्पेशल 28.07.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को परिचालित की जाएगी ।
3. गाड़ी संख्या 09343/09344 डॉ. अम्बेडकर नगर-पटना-डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल – इंदौर-उज्जैन-प्रयागराज छिवकी-डीडीयू के रास्ते डॉ. अम्बेडकर नगर और पटना के मध्य चलायी जा रही गाड़ी सं. 09343/09344 डॉ. अम्बेडकर नगर-पटना-डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। गाड़ी सं. 09343 डॉ. अम्बेडकर नगर-पटना स्पेशल अब 30.07.2026 तक प्रत्येक गुरूवार को परिचालित की जाएगी । गाड़ी सं. 09344 पटना-डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल अब 31.07.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जाएगी ।
4. गाड़ी संख्या 09025/09026 वलसाड-दानापुर-वलसाड स्पेशल – भुसावल-जबलपुर-प्रयागराज छिवकी-डीडीयू के रास्ते वलसाड और दानापुर के मध्य चलायी जा रही गाड़ी सं. 09025/09026 वलसाड-दानापुर-वलसाड स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। गाड़ी सं. 09025 वलसाड-दानापुर स्पेशल अब 27.07.2026 तक प्रत्येक सोमवार को परिचालित की जाएगी । गाड़ी सं. 09026 दानापुर-वलसाड स्पेशल अब 28.07.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को परिचालित की जाएगी ।
इसके साथ ही अहमदाबाद और पटना के मध्य चलायी जा रही गाड़ी सं. 09447/48 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद स्पेशल को एक और फेरा चलाने का निर्णय लिया गया है। अब गाड़ी सं 09447 अहमदाबाद-पटना स्पेशल अहमदाबाद से 01.07.26 को तथा गाड़ी सं. 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल पटना से 03.07.26 को भी परिचालित की जाएगी ।


