
जमशेदपुर। सीए संस्थान आईसीएआई की जमशेदपुर शाखा द्धारा 12 दिवसीय आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम के पांचवंे दिन बुधवार को महिलाओं के लिए खास सत्र सीता, राधा, द्रौपदी और आप के ऊपर वेबिनार का आयोजन किया गया। कराया। आज बतौर मुख्य वक्ता दिल्ली से मिस सोनाली जैन ने कहा कि प्रत्येक भारतीय महिलाओं में उनके साथ सीता, द्रौपदी, राधा हैं। कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसके जीवन में किस पीड़ा या आघात से गुजरना है। वह अंत में विजयी होकर अपनी परिस्थितियों में झुकने में सक्षम है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आयोजित इस वेबीनार का संचालन सचिव सीए सुगम सरायवाला ने किया तथा स्वागत भाषण चेयरमैन सीए संजय गोयल ने दिया। धन्यवाद ज्ञापन संजना भालोटिया ने दिया। इस आयोजन का लाभ शहर के 50 से ज्यादा महिला सीए तथा छात्रो ने लिया। इस आयोजन को सफल बनाने में सीए नेहा अग्रवाल, सीए जगजीत कौर, सना जफर, सीए योगेश शर्मा, सीए विकास अग्रवाल, सीए सिद्धार्थ खंडेलवाल, सीए पंकज शिंगरी, सीए बिनोद सरायवाला आदि का सहयोग रहा। यह जानकारी शाखा सचिव सीए सुगम सरायवाला ने दी।

