
जमशेदपुर: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स (IIM) जमशेदपुर चैप्टर ने सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (CSIR-NML) के सहयोग से 14वें ‘आईआईएम जमशेदपुर वार्षिक धातुकर्म एवं पदार्थ क्विज़’ (IIMJsr AM2Q-2026) का सफलतापूर्वक आयोजन किया। 25 अगस्त 2026 को सीएसआईआर-एनएमएल परिसर में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 36 विद्यालयों के लगभग 180 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और विज्ञान व धातुकर्म के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :मोहरदा जलापूर्ति के लिए 67 करोड़ मंजूर, बनेगा नया इंटेक वेल
दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक गौतम सूत्रधार, सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक संदीप घोष चौधरी और आईआईएम जमशेदपुर चैप्टर के चेयरमैन अतनु रंजन पाल की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।
स्वागत संबोधन के बाद मुख्य अतिथि गौतम सूत्रधार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनमें वैज्ञानिक जिज्ञासा विकसित करने और विज्ञान व प्रौद्योगिकी में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
लिटिल फ्लावर स्कूल ने जीता खिताब, कलपक्कम जाएंगे विजेता
कड़े स्क्रीनिंग राउंड के बाद पांच विद्यालयों— लिटिल फ्लावर स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल (बिष्टुपुर), बाल्डविन फार्म्स एरिया हाई स्कूल, हिल टॉप स्कूल और जमशेदपुर पब्लिक स्कूल की टीमें फाइनल चरण में पहुंचीं।
रोमांचक मुकाबला के बाद लिटिल फ्लावर स्कूल के दिव्यांश मनोमय और सयानवो चंदा की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, डीएवी पब्लिक स्कूल की आयुषी अंशु और आर्णा चटर्जी ने द्वितीय तथा बाल्डविन फार्म्स एरिया स्कूल के सौर्याश प्रमाणिक और आयुष्मान घोष ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता की शीर्ष टीमें अब 18-19 सितंबर 2026 को कलपक्कम में होने वाले प्रतिष्ठित ‘प्रो. ब्रह्म प्रकाश मेमोरियल मैटेरियल्स क्विज़’ में जमशेदपुर चैप्टर का प्रतिनिधित्व करेंगी।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS :सेंट्रल पब्लिक स्कूल में लगा दंत जांच शिविर, 300 बच्चों ने कराई जांच
आयोजन की मुख्य बातें
भव्य आयोजन: 36 स्कूलों के 180 विद्यार्थियों ने धातुकर्म और पदार्थ विज्ञान पर आधारित इस क्विज़ में लिया भाग।
शीर्ष विजेता: लिटिल फ्लावर स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी, डीएवी और बाल्डविन स्कूल रहे क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर।
समन्वय: कार्यक्रम का सफल संचालन वैज्ञानिक-डी एम. धनुंजय राव और वैज्ञानिक-ई ललित कुमार मीणा द्वारा किया गया।




