सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में करोड़ों की प्रस्तावित सीवरेज और जलापूर्ति योजना के निर्माण में संबंधित एजेंसी के मनमाने रवैया के कारण स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतें हो रही रही हैं, जबकि एजेंसी स्थानीय नगर निगम और मुख्य सचिव के आदेश को भी ठेंगा दिखा रहा है।
आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में सीवरेज और जलापूर्ति योजना को लेकर संबंधित एजेंसियों द्वारा खोदे गए गड्ढों को समय से नहीं भरने और सड़कों को पूरी तरह गड्ढों में तब्दील किए जाने की समस्या से आम लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, पूर्व में ही इस समस्या को लेकर सामाजिक संगठन जनकल्याण मोर्चा और आदित्यपुर अधिवक्ता संघ द्वारा नगर निगम और राज्य के मुख्य सचिव को मामले से अवगत कराया गया था ,लेकिन एजेंसी के कार्य में कोई परिवर्तन नहीं हो रहा है। वही अब मोर्चा एजेंसी को लेकर आंदोलन का मन बना रही है ,आंदोलन के तहत धरना प्रदर्शन के साथ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर किए जाने का भी निर्णय लिया गया है, इस संबंध में अधिवक्ता संघ के संरक्षक और जनकल्याण मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता ओंम प्रकाश ने बताया कि एजेंसी द्वारा संबंधित कार्यों को पूरा किए जाने संबंधित जानकारी भी नगर निगम को नई प्रदान की जा रही है के अलावा एजेंसी द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने के चलते लोगों में आक्रोश व्याप्त है, इस समस्या को लेकर 14 अगस्त को पटेल चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसके बाद भी एजेंसी के कार्य प्रणाली में सुधार नहीं होने पर एक जनहित याचिका हाईकोर्ट में दायर की जाएगी
बाइट -ओमप्रकाश ,अधिवक्ता
