
जमशेदपुर।


केन्द्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुण्डा ने इस बार किसी भी होली मिलन समारोह में नही भाग लेने का निर्णय लिया है। बकायदा इसके लिए इसकी जानकारी सोशल साईट के साथ जानकारी दे दी है। उन्होने अपने सोशल साईट में लिखा है कि दुनिया भर के विशेषज्ञों की राय है कि COVID-19Novel Coronavirus से बचने के लिए भीड़ और सामुहिक कार्यक्रमों से बचें।इसलिए,इस वर्ष मैंने किसी भी होली मिलन कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है।इस पोस्ट को उन्होने चार मार्च को दिन के एक बजकर दस मिनट में लिखा है। हालाकि इस पोस्ट को दस लोगो ने शेयर किया है तो मात्र 15 लोगो ने अपने विचार दिया है ।जबकि 294 लोगो ने उसे लाईक किया है।

